Chatra News: सिमरिया चौक से हटे अतिक्रमणकारी, सब्जी बाजार फिर हुआ गुलजार

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

Chatra News: सिमरिया चौक को अतिक्रमण मुक्त करने और सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने के लिए सब्जी विक्रेता संघ ने सख्त कार्रवाई की। illegal दलालों को हटाकर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। इस कदम से चौक पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो गया है और सब्जी मंडी में रौनक लौट आई।

Chatra News: सिमरिया चौक से हटे अतिक्रमणकारी, सब्जी बाजार फिर हुआ गुलजार

Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया चौक को अतिक्रमण मुक्त रखने और सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने के लिए सब्जी विक्रेता संघ ने शुक्रवार को जोरदार कदम उठाया। प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ाकर सिमरिया चौक पर दोबारा अवैध रूप से दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं को संघ के पदाधिकारियों ने सुबह-सुबह मौके पर पहुंचकर वहां से हटा दिया। इसके साथ ही संघ ने सुभाष पार्क की दीवार पर बकायदा पोस्टर चिपकाकर कड़ी चेतावनी दी है कि यदि अब कोई चौक पर सब्जी बेचते पकड़ा गया, तो उस पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। संघ की इस सख्त कार्रवाई के बाद सिमरिया चौक पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो गया है और सब्जी मंडी में एक बार फिर से रौनक लौट आई है।

संघ की तत्परता

'हिंदुस्तान' की खबर पर जागा संघ

बता दें कि एक वर्ष पूर्व प्रशासन ने जाम की समस्या को देखते हुए सिमरिया चौक से सब्जी दुकानदारों को हटाकर नवनिर्मित सब्जी मार्केट में शिफ्ट कराया था। कुछ महीनों तक व्यवस्था ठीक रही, लेकिन हाल के दिनों में कुछ दुकानदारों ने फिर से चौक पर बैठना शुरू कर दिया। उन्हें देखकर धीरे-धीरे दर्जनों दुकानें चौक पर सज गईं। नतीजा यह हुआ कि ग्राहक चौक से ही खरीदारी कर लौटने लगे और सब्जी मार्केट के अंदर बैठे दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में निराश होने लगे। इस गंभीर समस्या को 'हिंदुस्तान' अखबार ने शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपते ही सब्जी विक्रेता संघ ने तुरंत संज्ञान लिया और यह बड़ी कार्रवाई की।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

चौक पर पसरा सन्नाटा, मंडी में बढ़ी रौनक

संघ के इस कड़े रुख और जुर्माने के डर से चौक पर अवैध रूप से दुकान लगाने वाले सभी दुकानदार वापस सब्जी मार्केट लौट गए हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने संघ के इस कदम का स्वागत किया है, क्योंकि चौक पर दुकानें सजने से हर दिन जाम की स्थिति बन रही थी। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रश्न और उत्तर

✦सिमरिया चौक पर क्या कार्रवाई की गई?−
सिमरिया चौक पर अवैध रूप से दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं को संघ के पदाधिकारियों ने हटा दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चतराChatra News: सिमरिया चौक से हटे अतिक्रमणकारी, सब्जी बाजार फिर हुआ गुलजार