सिमरिया विधायक का मयूरहंड दौरा, कई कार्यक्रम में हुए शामिल
सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने मयूरहंड का दौरा किया। उन्होंने माता शीतला, भैरव शिव एवं हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में भाग लिया और यज्ञ समिति द्वारा सम्मानित किए गए। विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं को सुना और शोकाकुल परिवार से मिलने के बाद समाधान का आश्वासन दिया।

मयूरहंड, प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास गुरुवार को मयूरहंड का दौरा किया। इसके तहत उन्होंने सलइयाटांड़ में चल रहे माता शीतला, भैरव शिव एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महा यज्ञ में शामिल हुए। माथा टेका और आशीर्वाद लिया। यज्ञ समिति के लोगों ने विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद मयूरहंड के सुबोध राणा के गृहप्रवेश कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के समस्याओं से अवगत कराया। मयूरहंड बाईपास रोड में मुकेश महतो के माता के अंतिम यात्रा में शामिल हुए। कारू रविदास के पुत्र के निधन के बाद शोकाकुल परिवार से मिले। घटना की जानकारी ली। विधायक ने लोगों के समस्या का समाधान का हर संभव प्रयास किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


