
भुईयां समाज की बैठक में शबरी पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाने का लिया गया निर्णय
कुंदा में अखिल भारतीय भुइया समाज कल्याण समिति की शबरी पूजा मनाने के लिए आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा के महत्व और आयोजन की चर्चा की गई। संजय भुइया ने बताया कि पूजा हर साल धूमधाम से मनाई जाती है और इस वर्ष भी सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।
कुंदा प्रतिनिधि अखिल भारतीय भुइया समाज कल्याण समिति की शबरी पूजा मनाने को लेकर आवश्यक बैठक यज्ञ मंडप चबूतरा पर जादो भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष संजय भुइया के द्वारा किया गया। बैठक में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी पूजा हर्षोल्लास पूर्वक मनाने को लेकर चर्चा की गई। भुइयां समाज के उपस्थित सदस्यों ने शबरी पूजा के महत्व और इसके आयोजन के बारे में विस्तार से चर्चा की। संजय भुइयां ने बताया कि शबरी पूजा समाज की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जिसे हर साल बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता आ रहा है।वही
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी शबरी पूजा को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी शुरू किया जाएगा। वही समाज के सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे इस पूजा में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाने मे अपना योगदान दे।अध्यक्ष संजय भुइया ने बताया कि शबरी पूजा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के लोग एकत्रित होकर पूजा-अर्चना करने के साथ समाज उत्थान को लेकर जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर रुपेश भारती, इंद्रदेव भारती, विनोद भारती, रोहन भारती,रविंद्र भारती, अजित भारती, मालती देवी समेत कई अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




