सड़क दुर्घटना में भाई बहन सहित तीन घायल

Jan 30, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

हंटरगंज के बलुरी गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में भाई-बहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में धीरज कुमार, नेहा कुमारी और सुखी कुमारी शामिल हैं। तीनों एक मोटरसाइकिल पर थे, जब अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पलट गई। धीरज कुमार को गंभीर स्थिति में मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

सड़क दुर्घटना में भाई बहन सहित तीन घायल

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रतापपुर मुख्य मार्ग स्थित बलुरी गांव के समीप गुरुवार की देर शाम घटे एक सड़क दुर्घटना में भाई-बहन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रतापपुर के टंडवा गांव के किशोरी प्रजापति का 30 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार, 20 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी और दिनेश प्रजापति की 18 वर्षीय पुत्री सुखी कुमारी है। तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर हंटरगंज आ रहे थे। इसी दौरान बलुरी गांव के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गया और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति गंभीर रहने के कारण धीरज कुमार को गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।