बाइक दुर्घटना में युवक की जीभ कटी

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

गिद्धौर के पांडेयटांड गांव में एक युवक निर्मल कुमार भुइयां बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के कारण युवक की जीभ कट गई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर किया गया। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

बाइक दुर्घटना में युवक की जीभ कटी

गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पांडेयटांड गांव के समीप गुरुवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक गांव के भुनेश्वर भुईंया के पुत्र निर्मल कुमार भुइयां बताया जाता है। बाइक दुर्घटना इतना दर्दनाक था कि युवक का जीभ पूरी तरह से कट गया। जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इसके पश्चात बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग में रेफर कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।