प्रतापपुर के कन्या मध्य विद्यालय के परिसर में कचड़े और गंदगी का अंबार

Feb 10, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

प्रतापपुर के कन्या मध्य विद्यालय के परिसर में कचड़े और गंदगी का अंबारप्रतापपुर के कन्या मध्य विद्यालय के परिसर में कचड़े और गंदगी का अंबारप्रतापपुर के क

प्रतापपुर के कन्या मध्य विद्यालय के परिसर में कचड़े और गंदगी का अंबार

प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय परिसर में कचड़े और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय के मेन गेट के आगे खाली परिसर रहने और चाहरदीवारी जर्जर हालत में रहने और मेन गेट पर दरवाजा नहीं लगे रहने के कारण आसपास के लोगों के द्वारा अपने अपने घरों के गंदगी और कचड़े विद्यालय के आगे खाली पड़े हिस्से में कचड़े फेक कर गंदगी फैलाया जा रहा है। जबकि उस परिसर में हिन्दी पुस्तकालय के नाम पर एक भवन भी बनाया गया वह भी रख रखाव के अभाव में और साफ-सफाई नहीं करने के वजह से कचड़ा भरा हुआ।

प्रधानाध्यापक ने कहा कन्या मध्य विद्यालय के एचएम कुमारी पुष्पा ने बताई कि आस पास के लोगों को कई बार विद्यालय परिसर में कचड़े नहीं फेंकने और गंदगी नहीं फैलानी की बात कही गई है परंतु इस बात पर आस-पास के लोगों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। घर और दुकान के सारे कचड़े इसी परिसर में फेंका जाता है जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले और आने जाने वाले छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।