स्कूलों में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन को लेकर बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

पत्थलगड्डा में स्कूलों में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन को सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड स्तरीय स्कूल रूआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 15 से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से स्कूल में नामांकित किया जाएगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए।

स्कूलों में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन को लेकर बैठक

पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। स्कूलों में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन को लेकर प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर कार्यक्रम का विधिवत् आयोजन किया गया। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय पत्थलगड्डा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य की उपस्थिति में यह बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शत प्रतिशत नामांकन को लेकर 15 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक विद्यालयों के अपने- अपने पोषक क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाना है। बैठक के दौरान अभियान चलाकर बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन करने का सख़्त निर्देश दिया गया है। वहीं जो बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उन्हें भी विद्यालय में नामांकन करवाना है और प्रत्येक दिन शिक्षा विभाग को इसकी रिपोर्ट देनी है।

बैठक में मुख्य रूप से जिप सदस्य रामसेवक दांगी ,प्रमुख मनीषा कुमारी, सिंघानी मुखिया राधिका देवी,मुखिया महेश दांगी,कुमारी संगीता सिन्हा सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अन्य लोग मौजूद रहे।कान्हाचट्टी प्रखंड सभागार में स्कूल रूआर 2026 का किया गया आयोजनकान्हाचट्टी । कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आज 13 अप्रैल को बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने एवं ड्रॉपआउट दर को रोकने के उद्देश्य से स्कूल रूआर-2026 कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। आयोजन में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष , ब्लॉक प्रमुख इंदु कुमारी , राजपुर पंचायत के मुखिया विकास सिंह, मध्य गड़ा पंचायत के मुखिया सुप्रिया कुमारी , बकचुंबा पंचायत के मुखिया पार्वती देवी, चारु मुखिया बीआरसी, उफढ, सभी स्कूल के प्रधानाचार्य उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाकर स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान की जाएगी और उन्हें पुन: विद्यालय से जोड़ा जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि नामांकित बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं और बीच में पढ़ाई न छोड़ें। बैठक में शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएं, अभिभावकों से संवाद स्थापित करें तथा बच्चों के नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें। ड्रॉपआउट के कारणों की पहचान कर उसका समाधान करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि "स्कूल रूआर-2026" अभियान के माध्यम से शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।रूआर कार्यक्रम के तहत 6 से 18 वर्ष के बच्चों को स्कूल से जोड़ने का संकल्पलावालौंग । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में रूआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साव, मुखिया अमित चौबे तथा बीपीओ ईश्वर राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। प्रखंड के सभी प्रभारी प्रधानाध्यापक इसमें शामिल हुए। प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पासवान ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 6 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुन: शिक्षा से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सीआरपी मो. रुस्तम ने किया। इस मौके पर बीडीओ विपिन कुमार भारती ने कहा कि शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन के सुरेंद्र कुमार, बीआरसी से रजत उपाध्याय, संतोष कुमार, अनिल कुमार गुप्ता सहित सभी सीआरपी एवं अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।