
सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ आठ से, 14 को मंत्रोचार के साथ शिवलिंग की होगी प्रतिष्ठा..!
सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ आठ से, 14 को मंत्रोचार के साथ शिवलिंग की होगी प्रतिष्ठा..!सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ आठ से, 14 को मंत्रोचार के साथ शिवलिंग की ह
चतरा, संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत दारियातू पंचायत के कमात गांव में आगामी 08 मई से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ आहुत करने को लेकर शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गांव के सीताराम सिंह ने की। बैठक में बनारस के आचार्य व गांव के पुजारी दुलार पांडेय के संयुक्त सहमति के उपरांत 14 मई 2026 को शिव मंदिर में शिवलिंग की विधिवत प्रतिष्ठा करने का निर्णय लिया गया। इस निमित्त 08 मई 2026 से कलश यात्रा के साथ विधिवत रूप से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ आहुत करने का निर्णय हुआ। इतना ही नहीं विधिवत रूप से यज्ञ आहुत करने को लेकर यज्ञ कमेटी का भी गठन ग्रामीणों के उपस्थिति में सर्वसम्मिति से की गई।
नवगठित कमेटी यज्ञ से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय समय-समय पर स्वविवेक से लेगी। कमेटी का अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह को मनोनीत किया गया। इसके अलावा पारसनाथ सिंह को सचिव, ओम प्रकाश सिंह को कोषाध्यक्ष, सूर्यकांत कमल को उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी चुना गया है। इसके अलावा गांव के शिवनंदन सिंह, सीताराम सिंह, विजय सिंह, मुखदेव सिंह, मुन्नी सिंह, शिव शंकर सिंह, भरत सिंह, अवध किशोर सिंह, रामपति सिंह, रणजीत सिंह, नागेश्वर सिंह, राजेश्वर सिंह, विश्वेश्वर सिंह, बच्चू सिंह, जितेंद्र सिंह, अक्षयवट दयाल सिंह, सुदर्शन सिंह, जनार्दन सिंह, दीपन साव, कैलाश साव, नेमन साव, बडू भुइयाँ व महेश भुइयाँ को कमेटी का संरक्षक बनाया गया है। वहीं देवनारायण सिंह, अभिमन्यु सिंह, हरेश सिंह, प्रभुनाथ सिंह, रमेश कुमार सिंह, अभय सिंह, रामसरेखा सिंह, अरविंद कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अरुण सिंह, प्रदीप कुमार सिंह (छोटे), ओम प्रकाश सिंह (बाबूलाल), प्रदीप कुमार सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, दिलीप सिंह, लवलेश सिंह, संतोष सिंह, महेश साव भीम साव व बोध साव को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अभिमन्यु सिंह एवं उनकी धर्म पत्नी करुणा देवी को यज्ञ में मुख्य यजमान का दायित्व सौंपा गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




