राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन

Dec 25, 2025 09:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजनराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजनराष्ट्रीय स्वयंस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जिला स्तरीय सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन सिमरिया अवस्थित रामकृष्ण परमहंस केंद्रीय विद्यालय सिमरिया मे आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक संचालित होगा। इस वर्ग में संघ के स्वयंसेवकों को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन तथा राष्ट्रसेवा के मूल्यों से अवगत कराया जाएगा। शिक्षा वर्ग के दौरान प्रतिदिन बौद्धिक सत्र, शारीरिक प्रशिक्षण, योग, प्रार्थना एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। वर्ग कार्यवाह पंकज सिंह ने बताया कि वर्ग का उद्देश्य स्वयंसेवकों में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता तथा समाज के प्रति सेवा भाव विकसित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिक्षा वर्ग स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार कर सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।