Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsRoad Construction Delays in Majhauli Village Residents Demand Action
निर्माणाधीन सड़क हुआ कीचड़ में तब्दील, ग्रामीण परेशान

निर्माणाधीन सड़क हुआ कीचड़ में तब्दील, ग्रामीण परेशान

संक्षेप:

मयूरहंड के मंझौली गांव में सड़क निर्माण कार्य कई महीनों से रुका हुआ है। बारिश के कारण सड़क की स्थिति बिगड़ गई है, जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संवेदक और विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि अगर काम जल्द पूरा नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे।

Nov 03, 2025 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड के कदगावां कला पंचायत के मंझौली गांव में आरईओ विभाग द्वारा सड़क निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माणाधीन है। तीन हिस्सा सड़क का निर्माण कर दिया गया है। शेष बचे कुछ भाग में काम नहीं किया गया है। पुरानी सड़क से बोल्डर को हटा दिया गया है। जिससे सड़़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में पिछले कई माह से सड़क निर्माण कार्य को विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है। अब हालत इतनी खराब हो गई है, कि सड़क पर होकर लोगों को गुजरना मुश्किल हो गया है। बारिश के कारण सड़क किचड़मय हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिस कारण आवाजाही में परेशानी हो रही है। मदन राणा, रामभरोस राणा, बीरेंद्र राणा, भागी राणा, रामाशीष राणा समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक और विभाग की लापरवाही से सड़क की ऐसी दुर्दशा हुई है। इस मौसम के तुरंत बाद अगर कार्य पूरा नहीं किया गया तो हम ग्रामीण जिला प्रशासन के समक्ष आंदोलन करेंगे। बता दें की योजना का नाम कदगांवा कला आरईओ रोड से मंझौली गांव तक सड़क निर्माण है। सड़क निर्माण को लेकर 15 नवंबर 2023 को शिलान्यास किया गया था। विभाग के जेईई राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित संवेदक को कई बार पत्राचार के माध्यम से कार्य पूर्ण करने को कहा गया है। उस सड़क से जनता को परेशानी हो रही है। मौसम में सुधार होने के तुरंत बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।