Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsRJD Jharkhand President Sunil Sahu s 5-Day District Tour for Social Outreach
राजद के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू पांच दिनों तक किया दौरा

राजद के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू पांच दिनों तक किया दौरा

संक्षेप:

राजद के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू पांच दिनों तक किया दौराराजद के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू पांच दिनों तक किया दौरा

Jan 15, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू 10 जनवरी से 14 जनवरी तक 5 दिवसीय चतरा जिला दौरे पर रहे। इस क्रम में 10 जनवरी को कृष्णा साहू के द्वारा आयोजित सामाजिक बैठक में शामिल हुए। 11 को राजद के समागम सह वनभोज कार्यक्रम में इसके अलावा 11 से 14 नवम्बर तक गाँव-गाँव, घर-घर जनसम्पर्क किया गया। दौरे के क्रम में चतरा नगर के चिरैयाटांड़, गिद्धौर प्रखंड के गांगपुर, हंटरगंज प्रखंड के जोरी एवं दंतार, प्रतापपुर प्रखंड के लिपदा कुबड़ी, बंसी, हुमाजांग एवं सिजुआ समेत कई गांव के आयोजित बैठक में शामिल हुए तथा विभिन्न क्षेत्रों के कुछ प्रभावशाली लोगों से घर-घर जाकर मिले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष साहू के साथ राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रधान महासचिव संजय स्नेही, राजद चतरा के जिला प्रवक्ता मुरारी साव, राजद व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार साहू एवं सामाजिक कार्यकर्ता नन्द किशोर साहू समेत सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, पिन्टु साहू, कमलेश साहू, विशुन साव, दिलीप कुमार साहू, जयराम साहू, राजु साहू, शिवदत्त प्रसाद साहू, प्रिंस गुप्ता शामिल रहें।