क्षेत्र में मवेशी चोर सक्रिय, पशुपालक परेशान
क्षेत्र में मवेशी चोर सक्रिय, पशुपालक परेशानक्षेत्र में मवेशी चोर सक्रिय, पशुपालक परेशानक्षेत्र में मवेशी चोर सक्रिय, पशुपालक परेशानक्षेत्र में मवेशी

गिद्धौर, प्रतिनिधि। क्षेत्र में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और जहां अज्ञात चोरों द्वारा घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं क्षेत्र में पशु चोर भी सक्रिय हैं।वैसे में ग्रामीणों के साथ-साथ पशुपालक काफी परेशान है। परंतु पुलिस प्रशासन के द्वारा एक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया गया और ना ही अज्ञात चोर पुलिस के पकड़ में आई है। शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के बारियातू गांव से दो मवेशी की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया। बताया गया कि बारियातू गांव के गोवर्धन भुइयां तथा गांव के ही दशरथ यादव ने अपने अपने मवेशी को अपने घर के समीप मचान के नीचे बांध दिया था।
जब शनिवार को अहले सुबह उठा तो देखा मवेशी गायब है।जिसमे गोवर्धन भुइयां का एक बैल तथा दसरथ यादव का एक गाय शामिल है।भुक्तभोगीयों ने बताया कि शुक्रवार शाम को चारा खिलाकर मवेशी को मचान के नीचे बांध दिया था। जब सुबह उठा तो देख के रस्सी का गांठ खोल नहीं सका तो उस रस्सी को काटकर दोनों मवेशी को लेकर फरार हो गए।लोगों ने बताया कि बारीयातु गांव में मवेशी चोरी की घटना पूर्व में भी दो बार घट चुकी है। जबकि चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस चोरी की घटना में गोवर्धन भुइयां को लगभग 20000 रुपए तथा दशरथ यादव को लगभग 15000 का नुकसान हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


