बालू तस्करी को लेकर ग्रामीणों का विरोध, ट्रैक्टर चालकों से हुई बहस

Apr 07, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

लावालौंग क्षेत्र में बालू तस्करी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों और ट्रैक्टर संचालकों के बीच कल्याणपुर चौक पर नोकझोंक हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि अमानत नदी से अवैध रूप से बालू उठाया जा रहा है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बालू तस्करी को लेकर ग्रामीणों का विरोध, ट्रैक्टर चालकों से हुई बहस

लावालौंग प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बालू तस्करी और नदियों के अवैध दोहन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की शाम को इसी मुद्दे पर ग्रामीणों और ट्रैक्टर संचालकों के बीच कल्याणपुर चौक पर तीखी नोकझोंक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों के द्वारा अमानत नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर हेडुम और कल्याणपुर होते हुए चतरा ले जाया जा रहा था। इससे नाराज ग्रामीणों ने कल्याणपुर चौक पर ट्रैक्टरों को रोक दिया और विरोध जताया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तू-तू, मैं-मैं होती रही। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ ही देर में मौके पर बालू माफिया और ट्रैक्टर मालिक पहुंच गए और धमकी भरे लहजे में बात करते हुए ट्रैक्टरों को वहां से ले गए।

ग्रामीणों ने बताया कि रात में एक-दो बजे तक सैकड़ों ट्रैक्टरों से अमानत नदी से बालू का उठाव किया जाता है और उसे चतरा सहित अन्य जगहों पर ले जाया जा रह है। जिसके कारण गांव में रास्ता चलने लायक नहीं बचा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल, जमीन, जंगल, नदी और पहाड़ जैसे प्राकृतिक संसाधन कमोबेश स्थानीय लोगों के उपयोग के लिए हैं, न कि उनकी तस्करी कर बाहरी बाजारों में बेचे जाने के लिए। उन्होंने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करते हुए अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की मांग की है।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।