Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsRising Alcohol and Drug Issues Disturb Peace in Lawalung Community Calls for Action
मनचलों की हरकतों से आमजन परेशान

मनचलों की हरकतों से आमजन परेशान

संक्षेप:

मनचलों की हरकतों से आमजन परेशानमनचलों की हरकतों से आमजन परेशानमनचलों की हरकतों से आमजन परेशानमनचलों की हरकतों से आमजन परेशानमनचलों की हरकतों से आमजन प

Jan 13, 2026 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

लावालौंग प्रतिनिधि थाना मुख्यालय में इन दिनों शराब, गांजा और सिगरेट पीने वाले मनचलों की बढ़ती गतिविधियों से आमजन खासे परेशान हैं। स्थिति यह है कि मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे शराब और चिकन की पॉलिथिन स्कूल के बरामदे तथा मंदिरों के चबूतरों पर छोड़कर चले जा रहे हैं, जिससे सामाजिक और धार्मिक मर्यादाओं को ठेस पहुंच रही है। रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर परिसर में शराब की बोतलें और चिकन की प्लास्टिक छोड़ दी। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण निर्माणाधीन मंदिर के पास पहुंचे तो यह नजारा देखकर आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि बच्चों और युवाओं पर भी गलत प्रभाव डाल रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी तरह पूर्व में मॉडल स्कूल परिसर में भी शराब व मांसाहार से जुड़ी गंदगी मिलने से शिक्षक वर्ग नाराज हो गया था। घटना से क्षुब्ध होकर मॉडल स्कूल के शिक्षकों ने लावालौंग थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिक्षकों ने स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त की मांग की थी, ताकि छात्रों को सुरक्षित माहौल मिल सके। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शराब पीने वाले, देर रात गुटबाजी करने और अड्डेबाजी में शामिल मनचलों की पहचान व तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही हम सुनिश्चित करेंगे के क्षेत्र में किसी तरह की अवैध गुटबाजी और अड्डाबाजी ना हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि थाना मुख्यालय में शांति और मर्यादा बनी रहे।