Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsRetired Teacher Akshayvat Singh Dies in JCB Accident in Tandwa
जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर शिक्षक की मौत

जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर शिक्षक की मौत

संक्षेप: जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर शिक्षक की मौतजेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर शिक्षक की मौतजेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार रि

Fri, 29 Aug 2025 07:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा पिपरवार रोड के बड़की टांड़ के पास एक जेसीबी की चपेट में आने से रिटायर टीचर 61 वर्षीय अक्षयवट सिंह की मौत हो गयी। मृतक लातेहार जिला के बारियातू थाना अंतर्गत बानालात के निवासी थे। यह घटना शुक्रवार को ढाई बजे दिन तब हुई जब बाइक पर सवार अक्षयवट सिंह टंडवा होते अपने घर जा रहे थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही चतरा सांसद कालीचरण सिंह टंडवा अस्पताल आकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार अक्षयवट सिंह रांची में अपना इलाज करवा कर बुलेट से टंडवा होते हुए बानालात घर लौट रहे थे।

इसी दौरान राहम मोड़ के आगे बड़की टांड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक भारी वाहन जेसीबी के चपेट में आने बुरी तरह घायल हो गये। घायलावस्था में इन्हें टंडवा के प्राथमिक अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र कुंदन ने बताया कि रांची से वे टंडवा लौट रहे थे इसी दौरान ढाई बजे दिन यह हादसा हुई। परिजनों के अनुसार अक्षयवट सिंह एक सरकारी टीचर थे जो कुछ माह पूर्व रिटायर हुए थे। इधर घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।