रजवार भुइयां टोली में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

Nov 04, 2025 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

इटखोरी प्रखंड के धुना पंचायत स्थित रजवार गांव के भुइयां टोली में महीना दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। जिसके कारण भुइयां टोली के ग्रामीणों को अंधेरे में

रजवार भुइयां टोली में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखंड के धुना पंचायत स्थित रजवार गांव के भुइयां टोली में महीना दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। जिसके कारण भुइयां टोली के ग्रामीणों को अंधेरे में गुजर बसर करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों के पठन-पाठन समेत अन्य कार्य बाधित हो रहे हैं । इस मामले में ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि महीनों से ट्रांसफार्मर खराब है परंतु कोई जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दिए हैं केवल आश्वासन ही मिला है । इस मामले में विद्युत विभाग के जेई तरुण कुमार ने कहा है कि मामला मेरे संज्ञान में है ट्रांसफार्मर की कमी के कारण नहीं लग पा रहा है बुधवार को ही उक्त ट्रांसफार्मर को उतरवाकर जिला भेजा जाएगा ।

इसके पश्चात एक-दो दिनों में ट्रांसफार्मर लगाने के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।