Chatra News: नशे की दलदल में फंसे लोगों को आरबी अस्पताल की बेहतर पहल
Chatra News: नशे की दलदल में फंसे लोगों को आरबी अस्पताल की बेहतर पहलनशे की दलदल में फंसे लोगों को आरबी अस्पताल की बेहतर पहलनशे की दलदल में फंसे लोगों को आरबी अस्पत

Chatra News: नशे की दलदल में फंसे लोगों को आरबी अस्पताल की बेहतर पहल नशे की दलदल में फंसे लोगों को आरबी अस्पताल की बेहतर पहल
नशे की लत में डुबे बतक 60 को दी नई जिंदगी
सरफराज
चतरा संवाददाता
जिले के युवाओं में इन दिनों नशे की लत तेजी से फैल रही है। नशा पूरे घर को तबाह कर रहा है। युवाओं के माता-पिता अपने नशेड़ी बच्चों से खासा परेशान हैं। आये दिन ऐसे माता-पिता सदर थाना में पहुंचकर अपने बेटे के करतुतों को बताकर किसी तरह से जेल भेज देने की मिन्नत आरजू करते रहते हैं। कोई ऐसा दिन नहीं है जब ऐसे माता पिता अपने नशेड़ी बच्चों से आजिज होकर उसे जेल भेजने की गुहार लगाते रहते हैं। ऐसे में चतरा का आरबी अस्पताल ने नशेड़ियों के लिये बेहतर पहल की है।
नशे की लत के उपचार के लिए पहल
नशे के दलदल में फंसे लोगों के लिए सही राह दिखाकर सम्मानजनक जीवन से जोड़ने के दिशा में इस अस्पताल ने पुनर्वास सेंटर शुरू की है। नशे के दलदल में फंसे ऐसे युवाओं के उपचार के लिए आरबी अस्पताल में पहले भर्ती कर नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 60 लोगों को उपचार के माध्यम से नशे की लत से बाहर निकाला गया है। उपचार के बाद सभी नशा मुक्त होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। जनरल फिजिशियन डॉ. इरफान अहमद और डॉ. अदनान ने नशे की गंभीर लत में फंसे चंद युवकों से शुरू किया, और उसका उपचार शुरू किया, जिसमें उन्हें सफलता मिली। यह देख दर्जनों नशेड़ी युवा के परिजन अब इस लत को छुड़ाने के लिये यहां पहुंचने लगे हैं। नशा मुक्ति के लिए मरीज को तीन माह के कोर्स से गुजरना पड़ता है। वैसे यहां आवासीय सुविधा नहीं है। मरीजों को काउंसिलिंग और दवाईयां दी जाती है। इस दौरान मरीज की चिकित्सकीय निगरानी में रखकर नशे की आदत को खत्म करने का प्रयास किया जाता है। उपचार के साथ मरीज के मानसिक और शारीरिक पक्ष एवं ध्यान दिया जाता है। रोजाना मरीजों के साथ सकारात्मक व्यवहार करने और उपचार के बाद उसे नशे से दूर रहने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए जाते हैं।
अस्पताल भी चला रहा जागरूकता
जागरूकता अभियान का महत्व
नशे की लत से मुक्ति दिलाने के लिये अस्पताल की ओर से पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आरबी अस्पताल के संचालक विनय कुमार ने बताया कि यहां स्पेसलिस्ट डॉक्टरों की देख रेख में इसका इलाज किया जाता है, जिसमें बहुत हद तक सफलता मिल रही है।अभी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये 60 लोगों का इलाज किया गया। सभी नशे की लत से दूर होकर सही जिंदगी जी रहे हैं।
डॉक्टरों ने कहा
डॉक्टर्स की भूमिका
डॉक्टर इरफान और डॉक्टर अदनान ने कहा कि नशे लत से परेशान युवाओं के लिये बेहतर इलाज है। ऐसे युवकों को मानसिक रूप से इस लत से दूर करने की दिशा में काम किया जाता है, साथ ही कई प्रकार की दवाईयां चलाई जाती हैजिससे युवा इस लत से खुद किनारा कर लेते हैं।
फोटो28 अगस्त चतरा 7- नशामुक्ति को लेकर इलाज करते चिकित्सक


