प्रजापति महासंघ का सम्मेलन सह होली मिलन समारोह आयोजित
चतरा में प्रजापति महासंघ द्वारा जिला स्तरीय प्रजापति समाज सम्मलेन और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न प्रखंडों से प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन आदित्य प्रजापति ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष गौतम कु प्रजापति ने भाग लिया।

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के द्वारा जिला स्तरीय प्रजापति समाज सम्मलेन सह होली मिलन समारोह कार्यक्रम गिद्धौर प्रखंड में रविवार को आयोजित गया। मंच संचालन आदित्य प्रजापति के द्वारा किया गया। जिसमें जिला कमिटी और जिले के सभी प्रखंडो से प्रखंड अध्यक्ष, सचिव एवं बुद्धिजीवी समाज के लोग उपस्थित हुए। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर समारोह का प्रारंभ किया गया तत पश्चात होली के गीत संगीत गाकर होली का आनंद लिया गया। समारोह में मुख्य अथिति जिला अध्यक्ष गौतम कु प्रजापति, संरक्षक इन्द्रू राम, नंदकिशोर प्रजापति, पंकज कुमार प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी पप्पू प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि चंदन प्रजापति, नगर कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र प्रजापति, गौरव, अंकित प्रजापति, गिद्धौर प्रखंड कोषाध्यक्ष निरंजन प्रजापति, सचिव अजय प्रजापति, असेश्वर प्रजापति, इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रजापति, हंटरगंज प्रखण्ड अध्यक्ष रंजित प्रजापति, कान्हाचट्टी अध्यक्ष बिनोद प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, जागेश्वर प्रजापति एवं समाज के सैकड़ो लोग शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


