Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsPrivate Bank Loan Default Director Announces Hunger Strike Over 80 Lakh Unreturned
80 लाख लोन न चुकता होने पर  निदेशक ने की आमरण अनशन की घोषणा

80 लाख लोन न चुकता होने पर निदेशक ने की आमरण अनशन की घोषणा

संक्षेप:

80 लाख लोन न चुकता होने पर निदेशक ने की आमरण अनशन की घोषणा80 लाख लोन न चुकता होने पर निदेशक ने की आमरण अनशन की घोषणा80 लाख लोन न चुकता होने पर निदे

Nov 23, 2025 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

टंडवा, निज प्रतिनिधि। एक प्राइवेट बैंक सृष्टि सौभाग्य निधि लिमिटेड से 108 ग्राहकों के बीच लगभग 80 लाख का लोन वितरित किये जाने के चार साल बाद भी बैंक को वापस न होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध कंपनी के क्षुब्ध कार्यवाहक निदेशक रंजीत नायक ने चतरा डीसी और एसपी को पत्र लिखकर नौ दिसम्बर से आमरण अनशन करने की घोषणा की है। इसकी प्रतिलिपि सीएम से लेकर एसडीओ और थाना प्रभारी को भी दी गयी है। प्रेषित पत्र में उल्लेख है कि साल 2019 से सृष्टि सौभाग्य निधि लिमिटेड कंपनी के टंडवा में संचालित था। इस कंपनी के माध्यम से गांव के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 108 ग्राहकों के बीच लगभग 80 लाख के लोन वितरित किये गये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह राशि 3 लाख 40हजार 533 रू से लेकर 1600 रू तक का है। यह लोन टंडवा, गाड़ी लौंग,कोयद,मिसरौल,तेलयाडी, केरेडारी समेत अन्य गांव से लेकर पंचायत के ग्राहकों को दिये गये। परन्तु अबतक चार साल हो गये किसी ने लोन चुकता नहीं किया । जिससे कंपनी के पास डिपोजिट करने वाले 100 ग्राहकों के एक करोड़ वापस अबतक नहीं वापस नहीं किये जा सके। इधर लोन की राशि वापस न होने और जमाकर्ताओं को राशि नहीं मिलने से कंपनी में काम करने वाले कर्मी डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। कार्यवाहक निदेशक का कहना है कि पैसा वापस न होने से मानसिक तनाव से कंपनी के कार्यकर्ता की निधन हो गयी। कंपनी के निदेशक रंजीत का कहना है कि हमने लोन लेने वाले और जमा करने वालों की सूची प्रशासन को दे दिया है। हमारी मांग है जिन जमाकर्ताओं के पैसे से लोन बांटे गये उन्हें वापस दिलाने में मदद करे । निदेशक का कहना है कि इसके पूर्व प्रशासन के सहयोग से ही जमाकर्ताओं के 25 लाख वापस हुआ था। ऐसा नहीं होने पर 9 दिसंबर से टंडवा दूर्गा मंडप के सामने अनिश्चित कालीन आमरण अनशन करेंगे।