पीएम किसान सम्मान निधि योजना में गड़बड़ी करनेवाले छह कंप्यूटर ऑपरेटर सेवा मुक्त
चतरा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अनियमितताओं के चलते छह कंप्यूटर ऑपरेटर्स को बर्खास्त किया गया है। इनका नाम एक जांच रिपोर्ट में आया था, जिसमें पाया गया कि इन्होंने जानबूझकर लाभुकों की गलत एंट्री की। इस मामले में लगभग 11,000 किसानों का फर्जी लाभ प्राप्त हुआ था।

चतरा, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अनियमितता के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आउटसोर्सिंग से कार्यरत छह कंप्यूटर ऑपरेटरो को सेवामुक्त (बर्खास्त) कर दिया है। इस संबंध में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने आदेश जारी किया है। सेवा मुक्त होने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरो में भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय चतरा में कार्यरत दरक्शां कासिफ, लावालौंग अंचल कार्यालय के लक्ष्मी कुमारी, कुंदा अंचल कार्यालय के निरंतर कुमार पांडेय, पत्थलगड्डा अंचल कार्यालय के महेश कुमार, सिमरिया अंचल कार्यालय के अमरदीप कुमार व चतरा अंचल कार्यालय में कार्यरत शिशु कुमार शामिल है। जारी पत्र के अनुसार वर्ष 2023 व 2024 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर कंप्यूटर ऑपरेटरों के द्वारा जान बुझकर गलत मंशा से लाभुकों का गलत तरीके से डायरेक्ट न्यू इंट्री किये जाने का मामला प्रकाश में आया था।
जिसके बाद मामले की जांच की गयी। संयुक्त जांच प्रतिवेदन में उक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों की संलिप्ता पायी गयी। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर उक्त छह कंप्यूटर ऑपरेटरो को सेवा मुक्त कर दिया गया। इस संबंध में आउटसोर्सिंग कंपनी एम-4 सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड रांची को दी गयी है। अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को उक्त कर्मियों से कार्यालय का कार्य तुरंत बंद करने, संबंधित सभी सरकारी उपकरण व सामग्री वापस लेने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि लगभग 11 हजार किसानों का फर्जी ढंग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल में इंट्री किया गया था। जिसमें करोड़ो रूपये अवैध लाभुकों को भुगतान कराया गया। मामला सामने आने के बाद फर्जी ढंग से इंट्री लाभुको का इंट्री को भी डिलिट कराया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


