बस स्टैंड निर्माण के लिए एसडीओ ने दिया भूमि चिन्हित करने का निर्देश

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

हंटरगंज में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और नो एंट्री का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बस स्टैंड के निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बस स्टैंड निर्माण के लिए एसडीओ ने दिया भूमि चिन्हित करने का निर्देश

हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज में लगातार घट रहे सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम को लेकर सोमवार को हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ जहूर आलम और संचालन जिला खनन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद ने किया। बैठक में प्रखंड के ट्रांसपोर्टर जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के प्रमुख मुद्दे

बैठक में उपस्थित स्थानीय लोगों के द्वारा हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में लगातार घट रहे सड़क दुर्घटनाओं से पदाधिकारी को अवगत कराते हुए इस पर गहरी चिंता व्यक्त किया। इन सभी समस्याओं से अवगत होते हुए एसडीओ जहूर आलम, एसडीपीओ सतीश सुमन, डीएमओ महेश्वरी प्रसाद दुर्घटनाओं के रोकथाम को लेकर कई प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में वाहनों का परिचालन 20 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से होगा। निर्धारित सुबह 5 बजे से रात 8 तक नो एंट्री को सख्ती से लागू कराया जाएगा। नो एंट्री के समय का उल्लंघन और स्पीड नियंत्रण का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जप्त कर लिया जाएगा और विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

निर्देश और प्रस्ताव

पत्थर माइंस संचालकों को निर्देश दिया गया कि पत्थर धुलाई के लिए लगाए गए वाहनों के परिचालन में एक्सपर्ट चालक को ही रखें। साथ ही ड्राइवर के साथ उपचालक को भी रखने का सख्त निर्देश दिया गया। ट्रांसपोर्टरों को अपने वाहनों पर रखे चालक और उपचालक का पूरा ब्योरा डीटीओ ऑफिस में जमा करने का निर्देश दिया गया। बस स्टैंड के अभाव में बीच बाजार में बस का ठहराव होने के कारण बन रहे जाम की स्थिति से भी पदाधिकारी का अवगत कराया गया। इससे निजात दिलाने के लिए हंटरगंज में स्थाई बस स्टैंड निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। बस स्टैंड निर्माण के लिए एसडीओ ने सीओ को भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया है।

अन्य निर्णय और समीक्षा

हंटरगंज बाजार में सड़क पर बहे जा रहे हैं नाली का पानी और सड़क के किनारे दुकान लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध भी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। हंटरगंज के नगिदाहा, पखा, लोसिंघना और घंघरी पुल पर बने गढ्ढो को भरने का निर्देश भी संबंधित विभाग को दिया गया। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं को रोकथाम के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। प्रस्ताव पर हुए अमल की समीक्षा को लेकर अगले माह बैठक करने का निर्णय लिया। बैठक में एसडीपीओ सतीश सुमन, बीडीओ निखिल गौरव कमान कक्षप, सीओ ऋतिक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि ट्रांसपोर्टर उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक में किन लोगों ने भाग लिया?
बैठक में प्रखंड के ट्रांसपोर्टर जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।