Chatra News: दुर्गा पूजा समिति के शंकर बने अध्यक्ष सचिव अर्जुन
हिन्दुस्तान, चतरा
Chatra News: गिद्धौर में पेकसा देवी मंडप परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 की तैयारी के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें शंकर दांगी अध्यक्ष और अर्जुन प्रसाद दांगी सचिव नियुक्त हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड के पेकसा देवी मंडप परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 की तैयारी को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई ।बैठक की अध्यक्षता अर्जुन प्रसाद दांगी ने किया ।जबकि संचालन विजय दांगी ने किया बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया ।बैठक में दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया, गठित समिति में शंकर दांगी को अध्यक्ष ,अर्जुन प्रसाद दांगी को सचिव, अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष व मनोज कुमार को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया ।साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रूपरेखा भी तैयार किया गया ।बैठक
में बासुदेव दांगी, थानु राणा,बालकृष्ण कुमार,राहुल राणा,पप्पू कुमार ,गंगाधर राणा ,मनोज दांगी ,मनोज ठाकुर,चंदन राणा,दीपक कुमार,जुगल महतो,प्रदीप कुमार,आदि उपस्तिथ थे।

