Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsPramod Yadav Appointed District President of Samajwadi Party in Simaria
प्रमोद यादव बनाए गए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, हर्ष

प्रमोद यादव बनाए गए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, हर्ष

संक्षेप:

प्रमोद यादव बनाए गए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, हर्षप्रमोद यादव बनाए गए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष, हर्षप्रमोद यादव बनाए गए समाजवादी पार्टी के ज

Feb 07, 2026 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया अनुमंडल के कटिया निवासी समाजसेवी प्रमोद यादव को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। यह मनोनयन उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशवर यादव उर्फ रंजन यादव ने पत्र जारी कर की है। उन्होंने ने दायित्व सौंपने के बाद कहां कि दल के प्रति आपकी निष्ठा और लगन को देखते हुए विश्वास के साथ सौंप रहें हैं।अब आपके नेतृत्व में पार्टी संगठन का समुचित विकास और विस्तार होगा । उन्होंने निर्देशित किया है कि आपके मनोनयन की तिथि के तीन महीने के अंदर जिला कमेटी का विस्तार करेंगे और प्रदेश कमेटी को अनुमोदन करवाना सुनिश्चित करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इधर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने आपने मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कमिटी के प्रति आभार जताया है और कहा है कि पार्टी संगठन ने मेरे कंधों पर एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है, उससे पूरी ईमानदारी और निष्ठा समर्पण भाव के साथ निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतो को जन- जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। साथ ही युवाओं को पार्टी संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा और पार्टी संगठन के विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा। प्रमोद यादव के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में रमेश कुमार, संतोष कुमार, गोपाल यादव, मुकेश यादव, मीनू महतो, मनोरंजन महाजन, संजय कुमार, मनोज कुमार, रामसरूप यादव, मुकेश कुमार, उपेंद्र कुमार यादव, राजू कुमार सिंह, संजय दास, शत्रुघ्न चौधरी, प्रकाश यादव, बीरेंद्र यादव, ईश्वरी राणा सहित दर्जनों लोग शामिल है।