Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsPolice Seize Illegal Ganja at Morenewa Toll Plaza One Arrested
अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार

संक्षेप:

अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तारअवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्त

Feb 10, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

चतरा, संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर वशिष्ट नगर थाना की पुलिस ने मोरेनेवा टोल प्लाजा के आस पास एक कार में अवैध रूप से ले जाये जा रहे गंजा को जब्त किया है। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा उक्त सूचना के आलोक में छापामारी कर कार के डिकी से 24 बंडल गंजा बरामद किया गया। उक्त कार से बरामद गंजा के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। सोनु कुमार नामक व्यक्ति बिहार के आरा जिला के जोकता गांव का रहने वाला है।

इस सम्बंध में वशिष्ट नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।