अनिश की हत्या का पुलिस जल्द करेगी खुलासा

Mar 10, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

चतरा में तीन दिन पहले बीआरसी कार्यालय के पास मिले युवक अनिश कुमार सिंह के शव की पुलिस जांच तेज कर दी है। एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस मृतक के गांव और परिवार से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की संभावना है।

अनिश की हत्या का पुलिस जल्द करेगी खुलासा

चतरा, संवाददाता। तीन दिन पूर्व सदर प्रखंड के बीआरसी कार्यालय के समीप मिले युवक अनिश कुमार सिंह के शव के मामले की जांच पुलिस तेज कर दी है। एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में इसकी जांच चल रही है। हत्या के पीछे किसका हाथ है, किस कारण से मौत हुई है हर पहलु पर जांच की जा रही है। मृतक अनिश के पैतृक गांव टंडवा थाना क्षेत्र के रोल गांव है। पुलिस उसके गांव में भी पहुंच कर मृतक के परिजनों व उसकी पत्नी शीतल देवी से भी पुछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस बहुत हद तक इस मामले की तह तक पहुंच चुकी है।

एसडीपीओ संदीप सुमन ने कहा कि जल्द ही इस मामला से परदा उठा दिया जायेगा। इसके लिये लगातार लगातार कार्य किया जा रहा है। हरेक पहलू से मामले की जांच की जा रही है। टीम में एसडीपीओ के अलावा सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।