डेढ़ एकड़ में लगे पोस्ते की खेती को किया गया नष्ट
चतरा के बैरियो गांव में पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक डेढ़ एकड़ में लगाई गई पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया। यह खेती वन विभाग की भूमि पर की गई थी। पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा क्योंकि...

चतरा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बैरियो गांव के घने जंगलों में लगाये गये पोस्ते की खेती को सदर थाना की पुलिस ने अभियान चलाकर नष्ट कर दिया। ये खेती वन विभाग के भुमि पर किया गया था। पुलिस ने डेढ़ एकड़ में लगाये गये पोस्ते की खेती को नष्ट किया है। वैसे बैरियो के जंगलों में बड़े पैमाने पर पोस्ते की खेती तैयार की गयी है। इस अभियान में सदर थाना के एसआई राहुल कुमार, वन विभाग के कर्मी और झारखंड जगुवार के जवान शामिल थे। खेतों में अब पोस्ते का पौधा बढ़ने लगा है। हर ओर पोस्ते की खेती की हरियाली नजर आ रही है। सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर के माध्यम से पोस्ते के लगे पौधे को समतलीकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, क्योंकि इस क्षेत्र में तस्करों ने बड़े पैमाने पर इसकी खेती की है। खेती किने के द्वारा किया गया है, उसका पता लगाया जा रहा है। अभियान चलाने के दौरान खेतों को छोड़कर लोग भाग जाते हैं, जिस कारण नामों की जानकारी नहीं मिल पाती है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में अभियान चलाया गया है, इस बाबत अज्ञात के विरूद्ध सदर थाना में मामला दर्ज किया जायेगा। मालूम हो कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर पोस्ते की खेती कर अफीम तैयार किया जा रहा है। समय रहते चतरा पुलिस अधिक से अधिक पोस्ते की खेती को नष्ट करना चाह रही है। विनष्टीकरण अभियान में जिला और पुलिस प्रशासन के अलावा वन विभाग के लोगों को भी शामिल किया गया है। हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में पोस्ता के खेती को नष्ट किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।