
जुआरियों के विरुद्ध पुलिस ने किया कार्रवाई, चार को भेजा जेल
संक्षेप:
हंटरगंज पुलिस ने डुमरी गांव में छापामारी कर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में प्रवीण कुमार, योगेंद्र कुमार, सुरेंद्र यादव और इंद्रदेव प्रसाद शामिल हैं। सभी को चतरा जेल भेजा गया है।...
Oct 14, 2025 03:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज पुलिस ने रविवार की देर शाम डुमरी गांव में छापामारी अभियान चलाकर जुआ खेलते चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगो में डुमरी गांव के प्रवीण कुमार, योगेंद्र कुमार, बेला गांव के सुरेंद्र यादव और इंद्रदेव प्रसाद शामिल हैं। सभी को चतरा जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि क्षेत्र में जुआ किसी भी हाल में नही होने दिया जाएगा। जुआरियों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा। जुआ खेलते पकड़े जाने पर सीधा जेल भेजा जाएगा। छापामारी अभियान में पुलिस बल के जवान शामिल थे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


