Chatra News: सेक्स रैकेट का खुलासा, मास्टरमाइंड महिला समेत 12 को जेल
Chatra News: चतरा में न्यू परिसदन भवन के सामने स्थित चांदनी होटल में पुलिस ने देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया। इस कार्रवाई में 12 लोगों, जिनमें 5 युवतियाँ शामिल हैं, को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने होटल संचालिका को भी नामजद किया है और शहर में अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए छापेमारी जारी है।

Chatra News: चतरा, संवाददाता। न्यू परिसदन भवन के सामने संचालित चांदनी होटल में देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि इस देह व्यापार के धंधे में मुख्य रूप से होटल संचालक ही है। वैसे पांच युवतियों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार लोगों में रैकेट की संचालिका यानी माइंडमास्टर महिला भी शामिल है। साथ ही 10 मोबाइल, चार कमरों से आपत्तिजनक सामान, एक अपाची बाइक व एक स्कूटी जब्त किया गया। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर छापामारी टीम गठित कर कार्रवाई की गयी। छापामारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। उन्होंने बताया कि होटल संचालिका महिला और उसके पुत्र को भी नामजद बनाया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।


