पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
हंटरगंज में पुलिस ने एंटी क्राईम और सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालकों से बाइक जब्त की गई और जरूरी कागजात न दिखाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी...

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज थाना गेट के सामने सोमवार को पुलिस ने एंटी क्राईम और सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, लाइसेंस, हेलमेट और डिक्की की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों के तहत वाहन चलाने की हिदायत भी दी। हंटरगंज थाना सब इंस्पेक्टर राजेंद्र नाथ मुंडा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय का निर्देशानुसार वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। जिसमें दर्जनों बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालकों से बाइक जब्त की गई है। अवाश्यक कागजात नहीं देने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए जिला परिवहन विभाग भेजा गया है।
पुलिस ने बिना हेमलेट लगाएं वह छोटे बच्चे से मोटरसाइकिल न चलने की अपील किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




