Chatra News: डहू और बड़गांव पंचायत के अधिकांश घरों से पसरा है खौफ, दो हिरासत में
Chatra News: टंडवा के डहू पंचायत में पुलिस पर जानलेवा हमले और वाहनों की तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज होने के बाद लोगों में डर और सन्नाटा है। गांव के अधिकांश पुरुष गिरफ्तारी के डर से घरों से फरार हो गए हैं, जबकि महिलाएं घरों में अकेली रह गई हैं।

Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। पुलिस पर कथित जानलेवा हमला और वाहनों के तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज होने के बाद डहू पंचायत के अधिकांश घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। मजिस्ट्रेट सह सीओ गौरव राय के बयान पर कांड संख्या 207-26 में 37 नामजद और 400 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा होने के बाद घर का हर आंगन डरा और सहमा है। घर से अधिकांश मर्द गिरफ्तारी के भय से फरार है। इधर पुलिस ने दो आरोपियों को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया गया महिला सरिता देवी के ब्यान पर कांड संख्या 206-26 में पांच नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा हुआ है।
बताया गया कि टंडवा प्रखंड के डहू पंचायत के सिदपा गांव की आबादी लगभग 700 के आसपास है। जहां मुंडा, आदिवासी और टाना भगत समुदाय के लोग रह रहे हैं। डहू पंचायत के कुछ युवकों ने बताया कि हमलोग घटना स्थल पर थे भी नहीं इसके बाद भी आरोपी बना दिया गया है। जिसके कारण सिदपा गांव के सौ घरों की आदिवासी बस्ती से लगभग पुरूष वर्ग फरार है। घर में सिर्फ महिलाएं बची हुई है। थाना में दर्ज केस में राजेश उरांव, अरविंद टाना भगत, बिनोद उरांव, विजय उरांव तथा जयनंदन टाना भगत का नाम शामिल हैं। इधर एक माह पूर्व डहू पंचायत से सटे बड़गांव पंचायत में एक किशोरी के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म के आरोपी को पीट पीट कर हत्या की घटना के बाद 50 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा होने से आज भी अधिकांश घरों के पुरूष वर्ग फरार है। बड़गांव कांड में पूर्व मुखिया बिजय चौबे आरोपी बने हैं । जिसमें एक दर्जन आरोपियो को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बड़गांव घटना अभी शांत भी नहीं हुआ था कि डहू पंचायत भी सरकारी काम काज में बाधा पहुंचाने के जद मे झूलस गया। डहू पंचायत के पूर्व मुखिया चुरामन उरांव भी आरोपी हैं।

