भेलवारा मोड़ से 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

पत्थलगड्डा में पुलिस ने 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ 25 वर्षीय युवक सुरेंद्र कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अन्य अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी जारी है।

भेलवारा मोड़ से 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार की रात पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के भेलवारा मोड़ के पास से 25 वर्षीय युवक सुरेंद्र कुमार पासवान 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी का विवरण

सुरेंद्र गिद्धौर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव का रहने वाला है। उसके पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल व एक मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है। वहीं इस संबंध में पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या 26/2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज की गई है। जबकि अन्य अभियुक्तों के खिलाफ पत्थलगड्डा पुलिस के द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

पत्थलगड्डा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के भेलवारा मोड़ के पास एक व्यक्ति के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री किया जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, गठित टीम के द्वारा उक्त सूचना के आलोक में छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ व थाना प्रभारी,एसआई प्रदीप कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

सामान्य प्रश्न

सुरेंद्र कुमार पासवान को किस कारण से गिरफ्तार किया गया?
सुरेंद्र कुमार पासवान को 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।