लाभुकों का हुआ भौतिक सत्यापन

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

गिद्धौर पंचायत सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान पेंशन योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया। पंचायत मुखिया निर्मला देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में लाभुकों के दस्तावेजों की जांच की गई और आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई। अधिकारियों ने आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य कागजातों का मिलान किया।

लाभुकों का हुआ भौतिक सत्यापन

गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गिद्धौर पंचायत सचिवालय के सभागार कक्ष में सोमवार को केंद्र प्रायोजित एवं राज्य संचालित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान पेंशन योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया निर्मला देवी ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिव प्रियंका प्रिया द्वारा किया गया।इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लाभुकों के दस्तावेजों की जांच की गई तथा उनकी उपस्थिति दर्ज कराते हुए योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गईं।सत्यापन कार्य के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने लाभुकों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य आवश्यक कागजातों का मिलान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।