लाभुकों ने 45 के बदले 38 किलो चावल देने का लगाया आरोप

Jan 13, 2026 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

लाभुकों ने 45 के बदले 38 किलो चावल देने का लगाया आरोपलाभुकों ने 45 के बदले 38 किलो चावल देने का लगाया आरोपलाभुकों ने 45 के बदले 38 किलो चावल देने का ल

लाभुकों ने 45 के बदले 38 किलो चावल देने का लगाया आरोप

लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की लमटा पंचायत में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) से लाभुकों ने अनाज देने में कटौती का आरोप लगाया है। यहां एक पीडीएस डीलर द्वारा लाभुकों के हिस्से के चावल में भारी कटौती की बात कार्डधारी कह रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जब पंचायत के मुखिया अमीत चौबे वहां पहुंचे और डाढा़ गांव निवासी राजेंद्र पासवान जो पीडीएस दुकान से अपने हिस्से का 45 किलो चावल लेकर घर लौट रहे थे, उसे रास्ते में मुखिया ने रोकते हुए तत्काल चावल का वजन कराया, जिसमें मात्र 38 किलो चावल पाया गया। यानी लाभुक के हिस्से से सीधे 7 किलो चावल की कटौती की गई थी।

राजेंद्र पासवान ने बताया कि सैकड़ों लाभुक इसी तरह की कटौती से परेशान हैं, और शिकायत लेकर आना चाहते हैं। कटौती की पुष्टि होते ही मुखिया अमित कुमार चौबे ने आतमपुर गांव स्थित मंजू देवी महिला समाख्या सहायता समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान की संचालक मंजू देवी को फोन कर कड़ी फटकार लगाई। डीलर ने मशीन की बैटरी चार्ज नहीं होने का हवाला देकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन मुखिया ने इसे महज़ बहाना बताते हुए तुरंत काटे गए चावल को वापस देने का निर्देश दिया। आनन-फानन में डीलर कटौती किया गया चावल लेकर पहुंची और मुखिया की मौजूदगी में लाभुक को सौंपा गया। इस दौरान मुखिया अमित कुमार चौबे ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार और विभाग द्वारा मशीन पूरी तरह सेटिंग कर डीलरों को दी जाती है, लेकिन कुछ डीलर मशीन से छेड़छाड़ कर गरीबों का हक मार रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत एमओ और संबंधित विभाग से करने की बात कही, साथ ही प्रखंड की अन्य पीडीएस दुकानों की भी सघन जांच की मांग की। सहायक गोदाम प्रभारी ने कहा-सहायक गोदाम प्रभारी विनय कुमार चौधरी ने बताया कि मुखिया द्वारा मामले की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि गोदाम से एक सौ ग्राम भी कम राशन नहीं दिया जाता है। यह गंभीर मामला है और जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बीडीओ ने कहा-प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन सूचना मिलते ही जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।