Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsPanchkalyanak Ceremony and First Mahamastakabhishek Festival at Sheetalnath Birthplace
शीतलनाथ जन्मभूमि पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन

शीतलनाथ जन्मभूमि पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन

संक्षेप:

शीतलनाथ जन्मभूमि पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन शीतलनाथ जन्मभूमि पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक म

Feb 01, 2026 09:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

इटखोरी, प्रतिनिधि। भद्रकाली स्थित भदलपुर में भगवान शीतलनाथ जन्मभूमि पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन का प्रारंभ रविवार से शुरू हो गया । यह आयोजन 1 फरवरी से शुरू होकर 6 फरवरी को समापन किया जाएगा । इस दौरान आचार्य श्री 108 भद्रबाहु सागर जी का मंगल प्रवेश इटखोरी में हुआ । जैन समाज ने गाजे-बाजे के साथ उनकी आगवानी की और नगर भ्रमण करते हुए भदलपुर जैन मंदिर पहुंचे । जहां रविवार को पावन सानिध्य परम् पूज्य आचार्य जी भद्रबाहु सागर जी महाराज के सानिध्य में शीतलनाथ जन्मभूमि पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गरिमामयी उपस्थिति हस्तिनापुर से आये रविन्द्र कृति जी महाराज समेत अन्य जैन मुनियों की रही । सर्व प्रथम श्री जी अभिषेक, देव आज्ञा गुरु आज्ञा आचार्य निमंत्रण, घटयात्रा सौभग्यमती महिलाओं द्वारा पांडाल शुद्धिमण्डप, ध्वजारोहण, आचार्य श्री प्रवचन, दिव्य स्नान मेहंदी हल्दी, भगवान विराजमान कलश स्थापना, अखंड दीपप्रज्वलन, माता की गोदभराई, माता पिता का सम्मान, गर्भ कल्याणक का मंचन, अष्ट कुमारिकाओं का आगमन समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान शुबह से शाम तक होते रहा। इस धार्मिक आयोजन में बिहार बंगाल दिल्ली राजस्थान से हज़ारों जैन धर्मालंबियों का जुटान हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में महोत्सव समिति के महामंत्री सुरेश झांझरी, जॉनी जैन, कन्हैयालाल सेट्ठी, अनिल कुमार जैन, जितेंद्र जैन, मीडिया प्रभारी विजय जैन, डॉ विजय प्रसाद जैन, जयकुमार गंगवाल, सुरेंद्र काला, सुनील छाबड़ा समेत अन्य का नाम शामिल है ।