ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चतरापुलिस लाईन में संस्मरण दिवस का आयोजन

पुलिस लाईन में संस्मरण दिवस का आयोजन

पुलिस लाईन में शनिवार को पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया। शहीद पदाधिकारियों और जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की...

पुलिस लाईन में संस्मरण दिवस का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,चतराSat, 21 Oct 2017 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस लाईन में शनिवार को पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया। शहीद पदाधिकारियों और जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस क्रम में जवानों ने शहीदों को सलामी दी। इस दौरान एसपी अंजनी कुमार झा ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में सर्वोत्तम सेवा अपने कर्तव्य क्षेत्र में कार्य करते हुए देश के लिये कुर्बान होना है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में हर साल अपना कर्तव्य निभाते हुए सैंकड़ों पुलिस पदाधिकारी और जवान शहीद होते हैं। आज का दिन उन्हीं शहीदों के लिये समर्पित है। उन्होंने इस वर्ष पूरे भारत वर्ष में कितने जवान शहीद हुए उसके बारे में विस्तार से बताया। मौके पर एसडीपीओ ज्ञान रंजन, डीएसपी मुख्यालय पीतांबर सिंह खैरवार, सदर इंस्पेक्टर रामअवध सिंह, सर्जेंट राजकिशोर सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित थे। दूसरी ओर सीआरपीएफ 190 बटालियन कैंप में पुलिस स्मरण दिवस मनाया गया। इस दौरान कमांडेंट ने शहादत प्राप्त जवानों को याद किया और शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । साथ ही शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। मौके पर कमांडेंट जेवी टुसिंग, सहायक कमांडेंट अमित कोले, श्याम कुमार के आर सहित कई जवान उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें