59 टीबी रोगियों के बीच पोषण टोकरी का वितरण

Jan 06, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

सिमरिया रेफरल अस्पताल में सोमवार को सीसीएल के सहयोग से सामाजिक संस्था सिनी ने 59 टीबी मरीजों को पोषण टोकरी का वितरण किया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों को पोषण सहायता देकर उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है।

59 टीबी रोगियों के बीच पोषण टोकरी का वितरण

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया रेफरल अस्पताल परिसर में सोमवार को सीसीएल के सौजन्य से सामाजिक संस्था सिनी द्वारा 59 टीबी से पीड़ित मरीजों के बीच पोषण टोकरी का वितरण चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों को पोषण सहायता प्रदान कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग करना है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने टीबी रोगियों को नियमित दवा सेवन, संतुलित आहार एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। सिनी संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि पोषण की कमी टीबी रोग की गंभीरता को बढ़ाती है, इसलिए ऐसे प्रयास रोग उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

मौके पर स्वास्थ्यकर्मी, सिनी के सदस्य एवं लाभार्थी मरीज उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;