सिमरिया में नो इंट्री का उल्लंघन जारी, चार वाहन धराए
सिमरिया में कोयला ढोने वाले वाहनों द्वारा नो इन्ट्री का उल्लंघन जारी है। सिमरिया पुलिस ने अब तक दर्जनों वाहनों को नो इन्ट्री का उल्लंघन करते पकड़ा है। और जिला परिवहन पदाधिकारी को सुपुर्द किया है।...
सिमरिया में कोयला ढोने वाले वाहनों द्वारा नो इन्ट्री का उल्लंघन जारी है। सिमरिया पुलिस ने अब तक दर्जनों वाहनों को नो इन्ट्री का उल्लंघन करते पकड़ा है। और जिला परिवहन पदाधिकारी को सुपुर्द किया है। बावजूद वाहन चालक नो इन्ट्री का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस द्वारा सड़कों पर तीन जगह नाकेबंदी की गई है और यहां पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। इसके बावजूद नो इन्ट्री का धड़ल्ले से उल्लंघन होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। यदा-कदा पुलिस प्रशासन दो-चार वाहनों को पकड़कर खानापूर्ति कर देता है। शुक्रवार को भी पुलिस ने चार कोल वाहनों को नो इन्ट्री का उल्लंघन करते पकड़ा तथा जिला परिवहन पदाधिकारी को सूचित किया। बताया जाता है की चौकीदारों की मदद से दिन में भी कई वाहन हर रोज नो इन्ट्री की तय समय का उल्लंघन कर रहे हैं।