नौ दिनी शिव प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ कलश सह शोभायात्रा शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

इटखोरी के मलकपुर पंचायत के खौराकला गांव में बुधवार को नौ दिनी शिव प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ की शुरुआत हुई। पहले दिन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा कोनिवा नदी तक गई, जहां जल भरा गया और फिर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया।

नौ दिनी शिव प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ कलश सह शोभायात्रा शुरू

इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखंड की मलकपुर पंचायत स्थित खौराकला गांव में बुधवार को नौ दिनी शिव प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ के पहले दिन गाजे-बाजे के साथ कलश सह शोभायात्रा निकाली गई, इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा यज्ञ मंडप से निकलकर कोनिवा नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ मंडप पहुंची, जहां कलशों को स्थापित किया गया। कलशयात्रा में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, भाजपा जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजय भारती, मुखिया रीता देवी, विकास कुमार सिंह, राकेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि नगीन सिंह, टुन्नी सिंह, कौशल सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य प्रीति कुमारी ठाकुर समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।