फांसी के फंदे से झूलता मिला विवाहिता प्रभा का शव
फांसी के फंदे से झूलता मिला विवाहिता प्रभा का शवफांसी के फंदे से झूलता मिला विवाहिता प्रभा का शवफांसी के फंदे से झूलता मिला विवाहिता प्रभा का शवफांसी

इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी थाना क्षेत्र के जबेर गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से झूलता पाया गया। महज तीन माह पूर्व मृतका की शादी हुई थी। मृतका का मायके चतरा के रक्सी गांव में है। इस मामले में मृतका के भाई मुकेश कुमार भुइँया ने इटखोरी थाना में अपनी बहन प्रभा को ससुराल वालों के द्वारा दहेज के खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मुकेश भुइंया ने आवेदन में कहा है कि तीन माह पहले अपने सामथ्र्य के अनुसार दान दहेज देकर इटखोरी थाना के जबेर गांव में बहन 19 वर्षिय प्रभा की शादी रामबृक्ष भुइँया के पुत्र संटू भुइंया के साथ की थी।
लेकिन दो माह बीतने पर ही दहेज को लेकर मेरी बहन को ससुर रामबृक्ष भुइयां, सास सुनीता देवी, ननद रेवन्ती देवी तथा पति संटू भुइँया मेरी बहन को बराबर गाली गलौज देते हुए कहते थे कि अपने मायके से दो लाख रुपया लाओ, तब घर में रहने देंगे। नही तो जान से मारकर फेंक देंगे। 16 जनवरी को साढ़े दस बजे जबेर के कुछ ग्रामीणों से फोन आया कि प्रभा के साथ मारपीट किया जा रहा है, फिर एक बजे दोपहर फोन आया कि प्रभा फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उपरोक्त लोग मेरी बहन के साथ मानसिक पडताड़ना करते थे। इटखोरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दूसरी ओर मृतका प्रभा के ससुराल वाले घर को बंद कर फरार हैं। ग्रामीणों के अनुसार मृतिका के पति संटू भुइयां बाहर जीवन यापन के लिए गया है। इस मामले में पुलिस ने थाना में कांड संख्या 5, 26 दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने कहा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला हत्या है या आत्महत्या, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मृतका के भाई के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


