वार्डों का होगा समग्र विकास, हाधारभूत संरचना और संसाधनों की कमी की जायेगी दूर
डिजिटल संवाद- वार्डों का होगा समग्र विकास, हाधारभूत संरचना और संसाधनों की कमी की जायेगी दूरडिजिटल संवाद- वार्डों का होगा समग्र विकास, हाधारभूत संरचना

चतरा प्रतिनिधि नगर परिषद चतरा के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्ड के समग्र विकास को लेकर सक्रिय हैं। क्योंकि वार्ड पार्षदों को वार्डों के मतदाताओं ने विकास की बात पर ही जीत दिलाई है। पार्षदों ने स्पष्ट कहा है कि वे केवल मूलभूत समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि दीर्घकालिक योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र को व्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने का प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस भरोसे पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपनी जीत के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के लंबे अंतराल के बाद कई चुनौतियां सामने हैं।
वार्डों में आधारभूत संरचना की कमी, संसाधनों का अभाव तथा लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और प्रशासन के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी। पार्षदों ने यह भी कहा कि जरूरतमंद लोगों तक प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा, ताकि गरीब और वंचित परिवारों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इधर नगर परिषद क्षेत्र की जनता को भी नए पार्षदों से काफी उम्मीदें हैं। आम लोगों का मानना है कि अब होल्डिंग टैक्स में राहत, नियमित और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था, सुचारू स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा जर्जर सड़कों की मरम्मत जैसे कार्यों में तेजी आएगी। लोगों का कहना है कि यदि पार्षद चुनाव के पहले जितने वादे किये हैं अगर अपनी योजनाओं के अनुसार काम करें तो आने वाले समय में नगर परिषद चतरा का स्वरूप और सुविधाएं काफी बेहतर हो सकती हैं।नगर परिषद चतरा के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अपने चुनावी वादों को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगें। क्योंकि इस बार का चुनाव वार्ड के विभिन्न मुद्दों को रखकर लड़ा गया है। नली, गली के अलावा वार्डों को आधूनिक बनायेंगे। जरूरतमंद परिवारों तक प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी लाभों को पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। पार्षदों ने भरोसा दिलाया कि वार्ड की समस्याओं का त्वरित समाधान कर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जाएगा।वार्ड के समग्र विकास के लिए सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों की मरम्मत तथा निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जिन स्थानों पर सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, वहां नई पक्की सड़क बनाई जाएगी ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिले। साथ ही वार्ड के सभी इलाकों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जाएगा। पूनम देवी, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदवार्ड में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। कचरा उठाव की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और जगह-जगह डस्टबिन लगाने की योजना है। इससे गंदगी और बीमारी से बचाव होगा तथा वार्ड को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी। पार्वती देवी, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदहर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए पानी की पाइपलाइन, चापानल और टंकी की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। जिन मोहल्लों में पानी की समस्या है, वहां नए चापानल लगाए जाएंगे और खराब पड़े जल स्रोतों की मरम्मत कराई जाएगी ताकि लोगों को साफ और पर्याप्त पानी मिल सके। मो0 नेहाल, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदवार्ड में बिजली की बेहतर व्यवस्था के लिए नए बिजली खंभे और स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे। जिन गलियों में अंधेरा रहता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इससे लोगों को रात में आवागमन में सुविधा होगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत बनेगी। सुशील कुमार, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदजरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष पहल की जाएगी। आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं से वंचित लोगों को चिन्हित कर उन्हें योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। रिंकू सिंह, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदवार्ड की जर्जर और खुली नालियों की सफाई तथा मरम्मत कर उन्हें ढकने का काम किया जाएगा। बरसात के समय जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नालियों का नियमित रखरखाव किया जाएगा। इससे गंदगी और मच्छरों की समस्या कम होगी और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। दीपक कुमार वर्मा, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदवार्ड के विभिन्न मोहल्लों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई जाएगी। इससे अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी तथा लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। वेदवती जायसवाल, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदवार्ड में शिक्षा और युवाओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए पुस्तकालय, खेल मैदान और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। बच्चों और युवाओं को बेहतर माहौल देने के लिए सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रमीला देवी, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदवार्ड में जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए नियमित रूप से लोगों के बीच रहकर काम किया जाएगा, ताकि वार्ड को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सके। बबीता देवी, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदफोटो 06 मार्च चतरा 1- पूनम देवी, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदफोटो 06 मार्च चतरा 2- पार्वती देवी, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदफोटो 06 मार्च चतरा 3- मो0 नेहाल, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदफोटो 06 मार्च चतरा 4- सुशील कुमार, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदफोटो 06 मार्च चतरा 5- रिंकू सिंह, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदफोटो 06 मार्च चतरा 6- दीपक कुमार वर्मा, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदफोटो 06 मार्च चतरा 7- वेदवती जायसवाल, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदफोटो 06 मार्च चतरा 8- प्रमीला देवी, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदफोटो 06 मार्च चतरा 9- बबीता देवी, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


