भारत मुक्ति मोर्चा का राष्ट्रव्यापी आंदोलन
संक्षेप: भारत मुक्ति मोर्चा का राष्ट्रव्यापी आंदोलन भारत मुक्ति मोर्चा का राष्ट्रव्यापी आंदोलन भारत मुक्ति मोर्चा का राष्ट्रव्यापी आंदोलन भारत मुक्ति मोर्चा का

चतरा, प्रतिनिधि। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला मुख्यालय में जनआक्रोश रैली निकाली गयी। इस दौरान रैली में शामिल लोग कई प्रकार के नारे लगा रहे थे। राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है। इस आंदोलन का नेतृत्व वामन मेश्राम (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत मुक्त मोर्चा, नई दिल्ली) करेंगे। संगठन ने कहा है कि देश में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांत खतरे में हैं। वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इन मुद्दों को लेकर संगठन ने आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है।
आंदोलन चार चरणों में चलेगा -पहला चरण 10 सितंबर 2025 को जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर जागरूकता आंदोलन से शुरू हुआ। दूसरा चरण 17 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया गया। तीसरा चरण 25 सितंबर को राष्ट्रव्यापी आक्रोश आंदोलन के रूप में और चौथा चरण 15 अक्टूबर को जन आक्रोश रैली के रूप में संपन्न हुआ। मुख्य मांगों में सभी चुनावों में एश्ट की जगह बैलेट पेपर लागू करना, 2021 की जातिवार जनगणना रिपोर्ट प्रकाशित करना और एससी, एसटी, ओबीसी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण लागू करना शामिल है। मेश्राम ने कहा कि यह आंदोलन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता की आवाज है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




