राष्ट्रव्यापी हड़ताल का चतरा में भी दिखा असर

Feb 12, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

राष्ट्रव्यापी हड़ताल का चतरा में भी दिखा असरराष्ट्रव्यापी हड़ताल का चतरा में भी दिखा असरराष्ट्रव्यापी हड़ताल का चतरा में भी दिखा असरराष्ट्रव्यापी हड़ताल क

राष्ट्रव्यापी हड़ताल का चतरा में भी दिखा असर

चतरा, प्रतिनिधि। गुरुवार को चतरा जिले के सभी सरकारी बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। विभिन्न बैंक संगठनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मियों ने अपनी-अपनी शाखाओं में ताला बंद रखा। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में 12 फरवरी 2026 को "नेशनवाइड जनरल स्ट्राइक" में शामिल होने का आह्वान किया गया था, जिसका असर जिले में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। पोस्टर में एंटी-वर्कर लेबर कोड का विरोध, बैंकों, एलआईसी और जीआईसी में निजीकरण व विनिवेश पर रोक, आईडीबीआई बैंक की बिक्री रोकने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई वापस लेने, युवाओं के लिए स्थायी नियुक्ति सुनिश्चित करने, आउटसोर्सिंग और संविदा प्रथा खत्म करने तथा एनपीएस हटाकर ओपीएस बहाल करने जैसी मांगें प्रमुख रूप से उठाई गई हैं।

इसके साथ ही आम ग्राहकों के लिए बैंक सेवा शुल्क कम करने और कॉरपोरेट के बकाया ऋण की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने की भी मांग की गई है। बैंक बंद रहने से आम ग्राहकों को नकद निकासी, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं आंशिक रूप से चालू रहीं। बैंक यूनियनों के पदाधिकारियों ने कहा कि यह हड़ताल कर्मचारियों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए की गई है। हड़ताल के कारण शहर में दिनभर बैंक शाखाओं के बाहर सन्नाटा पसरा रहा और ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।