
कैल भारती की हत्या मामले में 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
संक्षेप: प्रतापपुर के बरवाकोचवा गांव में कैल भारती की हत्या के मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक के बहू रिंकी देवी ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद के चलते इन लोगों ने मिलकर उनके ससुर की गला...
प्रतापपुर, प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बरवाकोचवा गांव में शनिवार देर रात को कैल भारती की हत्या मामले में 6 लोगों के विरुद्ध प्रतापपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। यह एफआईआर मृतक के बहू रिंकी देवी के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर किया गया है। जिसमें बरवाकोचवा गांव निवासी रामबली भारती, पंकज भारती, अंकज भारती, सत्येंद्र भारती, भोला भारती और गुरियारेहड़ा गांव निवासी बिशुन भारती को नामजद बनाया गया है। वादी रिंकी देवी ने उक्त लोगों पर आरोप लगाया है कि इन लोगों के साथ जमीन विवाद पहले से चल रहा था, और इसी कारण से इन लोगों ने मिलकर हमारे ससुर कैल भारती को शनिवार को घर में अकेले पा कर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया गया है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




