Chatra News: ध्यानार्थ- कोयद बिरहोर टोला में बदहाल जिंदगी,

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

Chatra News: सिमरिया प्रखंड के बिरहोर टोला में एक सौ से अधिक बिरहोर परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पासवान ने परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का लाभ न मिल पाने पर चिंता जताई और सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

Chatra News: ध्यानार्थ- कोयद बिरहोर टोला में बदहाल जिंदगी,

Chatra News: सिमरिया प्रतिनिधि

सिमरिया प्रखंड के पिरी, जबड़ा और टंडवा की कोयद पंचायत स्थित बिरहोर टोला में रहने वाले एक सौ से अधिक आदिम जनजाति बिरहोर परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से वंचित होकर बदहाल जीवन जीने को मजबूर हैं। रविवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अवलोकन के लिए सिमरिया और टंडवा पहुंचे सिमरिया विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पासवान ने बिरहोर टोला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिरहोर परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

समुदाय की आवश्यकताएँ

मुकेश पासवान ने कहा कि बिरहोर समुदाय को संरक्षित एवं मुख्यधारा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कई परिवारों के आधार कार्ड अब तक नहीं बने हैं, जबकि अनेक पात्र लोग विधवा पेंशन, मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने आवासों की जर्जर स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि भारी बारिश के दौरान घरों की छत से पानी टपकता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है।

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने कहा कि बीएलओ को बिरहोर परिवारों का विशेष प्राथमिकता के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अधिकांश बिरहोर परिवारों को एसआईआर अभियान की जानकारी तक नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने बिरहोर परिवारों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जिला उपायुक्त से मिलकर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी, ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।

फोटो 13 जुलाई चतरा 11- बिरहोर परिवार से बात करते मुकेश

सामान्य प्रश्न

बिरहोर टोला में कितने परिवार रहते हैं?
बिरहोर टोला में एक सौ से अधिक आदिम जनजाति बिरहोर परिवार रहते हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।