Morsherwa Hill Temple Hosts Grand Rudra Chandi Mahayagya from May 2-10 मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में सात दिवसीय महायज्ञ दो मई से, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsMorsherwa Hill Temple Hosts Grand Rudra Chandi Mahayagya from May 2-10

मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में सात दिवसीय महायज्ञ दो मई से

मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में सात दिवसीय महायज्ञ दो मई सेमोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में सात दिवसीय महायज्ञ दो मई सेमोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में सात दिवसीय महायज्ञ दो

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराMon, 14 April 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में सात दिवसीय महायज्ञ दो मई से

पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि । प्रखंड के नावाडीह में प्रसिद्ध तीर्थस्थल मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में श्रीश्री 1008 श्री अष्टभुजी दुर्गा माता, शिव, हनुमत, विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन दो मई से दस मई तक होगा। यह जानकारी पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने दी है। उन्होंने बताया कि यज्ञ के लिए सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। इसके अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया मेघन दांगी व प्रभा देवी को बनाया गया है। सचिव कृष्णदेव दांगी, आदित्य राणा व किरण देवी को बनाया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष भुनेश्वर महतो, मनोज राणा व कुसुम देवी को बनाया गया है। जबकि यज्ञ के संचालक के रूप में विश्वजीत दांगी का नाम प्रस्तावित किया गया है। जिन्होंने पूरी निष्ठा से महायज्ञ की तैयारी में जुटा हुआ है।

ज्ञात हो कि इस सात दिवसीय महायज्ञ को लेकर दो मई को कलश स्थापना की जानी है। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।