Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsMohammad Naseem s Shop A Symbol of Communal Harmony During Chhath Festival
मो नसीम का सुप दौरा छठव्रतियों की पहली पसंद

मो नसीम का सुप दौरा छठव्रतियों की पहली पसंद

संक्षेप: मो नसीम का सुप दौरा छठव्रतियों की पहली पसंदमो नसीम का सुप दौरा छठव्रतियों की पहली पसंदमो नसीम का सुप दौरा छठव्रतियों की पहली पसंदमो नसीम का सुप दौरा छ

Wed, 22 Oct 2025 11:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि । हंटरगंज के नावाडीह मोहल्ले मोहम्मद नसीम का छठ पर्व से गहरा नाता है। यह रिश्ता मोहम्मद नशीम के पूर्वजों के जमाने से चला आ रहा है। मोहम्मद नसीम के सुप दौरा से हर साल सैकड़ो छठव्रती छठ का पर्व करते हैं। नसीम के दुकान का सुप दौरा छठव्रतियों की पहली पसंद है। मोहम्मद नसीम बताते हैं कि मैं छठ पर्व के दौरान सुप दौरा की बिक्री खासकर छठ में इस्तेमाल के लिए ले जाने वाले लोगो से नो प्रॉफिट नो लॉस पर करता हूं। यह कार्य मेरे पूर्वजों के जमाने से होता आ रहा है। इनका कहना है कि सुप दौरा का काम हिंदू समुदाय के व्यवसाय भी करते हैं।

लेकिन सबसे ज्यादा छठव्रतियों के द्वारा हमारे यहां से सुप दौरा खरीदा जाता है। यह आस्था के साथ विश्वास को भी गहरा बनता है। इस स्थिति में मैं अपने पिता और दादा के बताएं अनुसार छठ के दौरान नो प्रॉफिट नो लॉस पर उपलब्ध कराता हूं। मेरे मरहूम पिता का मानना था कि हमारा यह मुख्य पेसा है। हम सभी दिन इससे कमाते हैं। लेकिन एक दिन छठ पर्व के मौके पर हमें ऐसा करना चाहिए ताकि हिंदू धर्मावलंबियों के द्वारा हम पर किए गए विश्वास भरोसा को और भी मजबूती मिल सके। साथ ही हिंदू धर्मलंबियों का कहना है कि मोहम्मद नसीम की दुकान में भी उतना ही पवित्रता का ख्याल रखा जाता है जितना किसी हिंदू दुकानदार के द्वारा रखा जाता है। मोहम्मद नसीम और छठ व्रत का यह रिश्ता सांप्रदायिक सौहार्द का मिसाल कायम करता है।