प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में मेन्यू के आधार पर नहीं मिलता मध्याह्न भोजन

Feb 10, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में मेन्यू के आधार पर नहीं मिलता मध्याह्न भोजनप्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में मेन्यू के आधार पर नहीं मिलता मध्याह्न भोजन

प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में मेन्यू के आधार पर नहीं मिलता मध्याह्न भोजन

प्रतापपुर निज प्रतिनिधि। प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में मेन्यू के आधार पर बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन नहीं दिया जाता है। विद्यालय के सचिव या प्रबंध समिति का अध्यक्ष के मनमाने रवैया से छात्र-छात्राओं को पौष्टिक आहार भी नहीं मिल पा रहा है। जबकि सरकार द्वारा पूरे सप्ताह भर का मेन्यू चार्ट विद्यालय के दिवार पर लिखा हुआ जरूर देखें जातें हैं, परंतु उसके उल्टा सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन विद्यालय के सचिव या प्रबंध समिति के अध्यक्ष के द्वारा पालन नहीं किया जाता है। कई विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के नाम पर सिर्फ खिचड़ी खिलाई जाती है। क्या है सरकार का मध्याह्न भोजन का मेन्यू सोमवार, चावल दाल हरी सब्जी, अंडा फल, मंगलवार चावल छोला, चना का सब्जी एवं सलाद,मोरिंगा फल।

बुधवार को सोयाबीन युक्त भेज पोलाव दाल,हरी सब्जी , हलवा, लड्डू गुरुवार को चावल दाल चोखा सब्जी युक्त भूंजिया,मोरिगा, शुक्रवार को चावल दाल हरी सब्जी, अंडा कड़ी फल, एवं शनिवार को खिचड़ी सब्जी पालक युक्त आचार चोखा बच्चों को मध्याह्न भोजन में खिलाने का निर्देश है परंतु विद्यालय के सचिव अध्यक्ष अपने मनमानी करते हुए बच्चों के साथ अन्याय कर रहे हैं और पौष्टिक आहार नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को कई विद्यालयों में देखा गया कि मीनू के आधार पर मध्याह्न भोजन नहीं बनाया जा रहा है कहीं टमाटर की चटनी तो कहीं पर चावल दाल आलू की सब्जी बन रहा है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभने में रसोईया से पूछने पर बताई कि मंगलवार को चावल चने की छोला या चना से बना सब्जी बनाना है परंतु चना फुले नहीं रहने के कारण चावल दाल आलू की सब्जी बन रहा है। इस तरह प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में मीनू के आधार पर मध्याह्न भोजन नहीं दिया जाता है। बीईईओ ने कहा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार ने कहा कि मंगलवार को प्रखंड के कई स्कूलों का मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया, परंतु मीनू के आधार पर मध्याह्न भोजन बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। कल्याणपुर स्कूल में भी यही स्थिति देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि सभी को निर्देश दिया गया है कि पढ़ाई और मध्याह्न भोजन में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।