
अंडा का सरकारी दर है 6, बाजार में मिल रहा 7 रुपये 75 पैसे
हिन्दुस्तान पड़ताल- अंडा का सरकारी दर है 6 रूपये बाजार में मिल रहा 7 रूपये 75 पैसेहिन्दुस्तान पड़ताल- अंडा का सरकारी दर है 6 रूपये बाजार में मिल रहा 7 र
चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी स्कूलो में बच्चों को मिड डे मिल के तहत मिलने वाला अंडा पर ग्रहण लग गया है। इसका मुख्य कारण सरकारी दर से बाजार में अंडा का दाम में बेताहासा वृद्धि हो जाना माना जा रहा है। हालांकि चतरा जिला में बढ़े हुये अण्डा के दाम का असर कुछ स्कूलों में जरूर देखा जा रहा है। शेष स्कूलों अभी भी अंडा मध्याहन भोजन में दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित दीभा मिडिल स्कूल धंगरटोली प्राथमिक स्कूल और गीता आश्रम उत्क्रमीत हाई स्कूल का निरीक्षण किया गया। इन स्कूलों के प्रधाना अध्यापक ने बताया कि अण्डा का सरकारी दर 6 रुपया निर्धारित है, जबकि हमलोगों को बाजार से 7.75 रूपये प्रति पीस के हिसाब से खरीदना पड़ रहा है।
ऐसी स्थिति में बच्चों को मिड डे मील के तहत अण्डा देने में अतिरिक्त खर्चे पड़ रहे हैं। जिसे किसी तरह से हमलोग मेनटेन कर रहे हैं। स्कूलों में हर शुक्रवार और सोमवार को बच्चों को मिड डे मील में अंडा खाने के लिए दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




