Chatra News: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरिया में शोक,
Chatra News: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरिया में शोक, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरिया में शोक, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमरि

Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि प्रखंड के बगरा हाई स्कूल प्रांगण में विश्वकर्मा (लोहार) समाज, प्रखंड सिमरिया की ओर से एक विशेष शोकसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में झारखंड सरकार के मंत्री व गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक हुए निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन मीडिया प्रभारी बेचन विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू का जाना पूरे झारखंड और विश्वकर्मा समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वक्ताओं ने उनके जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उन्होंने विश्वकर्मा लोहार समाज के एक अत्यंत गरीब परिवार में जन्म लिया था। अपनी कड़ी मेहनत, अटूट परिश्रम और संघर्ष के बल पर वे विधायक और फिर झारखंड सरकार में मंत्री के पद तक पहुंचे। सरकार में रहते हुए उन्होंने निरंतर राज्य की सेवा की。
शोकसभा का आयोजन
शोकसभा में उपस्थित तमाम लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। समाज ने ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके शोकाकुल परिवार को इस असह्य दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस शोकसभा में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष जवाहर विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, संगठन मंत्री श्याम सुंदर विश्वकर्मा, संयोजक हरिलाल विश्वकर्मा, ललन विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, विशाल विश्वकर्मा, गोलू विश्वकर्मा समेत विश्वकर्मा परिवार के दर्जनों लोग उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि देने वाले लोग
फोटो06 सितंबर चतरा 4- श्रद्धांजलि देते समाज के लोग


