कौलेश्वरी के तलहटी पहुंचकर एसडीओ ने लिया विधि व्यवस्था का जायजा
हंटरगंज के कौलेश्वरी पर्वत पर छठ महापर्व के समापन के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। एसडीओ जहूर आलम ने विधि व्यवस्था की समीक्षा की और समस्याओं को हल करने का निर्देश दिया। पिछले दो दिनों में लगभग 1.5 से 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं, जिससे कई परेशानियाँ उत्पन्न हुई हैं।

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के कौलेश्वरी पर्वत पर पूजा अर्चना के लिए छठ महापर्व के समापन के बाद से लगातार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। कौलेश्वरी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ जहूर आलम कौलेश्वरी पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कौलेश्वरी के तलहटी पहुंचे। इस दौरान कौलेश्वरी पर्वत क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एसडीओ के द्वारा नियुक्त किए गए दंडाधिकारियों से एसडीओ जहुर आलम ने बातचीत किया और विधि व्यवस्था से संबंधित जानकारी लिया। इस दौरान एसडीओ कौलेश्वरी प्रबंधन समिति के सदस्य कोशलेंद्र कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार केसरी सहित अन्य कई लोगों से मिले और बातचीत किया।
इस दौरान पिछले दो दिनों में करीब डेढ़ से 2 लाख श्रद्धालुओं का कौलेश्वरी पहुंचने की बात एसडीओ को बताया गया। भीड़ की अपेक्षा विधि व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को होने वाले परेशानियों से भी एसडीओ को अवगत कराया गया। एसडीओ के निर्देश पर ड्रोन कैमरा से कौलेश्वरी पहुंच रहे भीड़ पर नजर रखा जा रहा है। वहीं सीसीटीवी कैमरा खराब होने की बात भी बताया गया। इन सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश एसडीओ ने कौलेश्वरी प्रबंधन समिति को दिया। मालूम हो कि पिछले दो दिनों से लगातार श्रद्धालुओं का जन सैलाब कौलेश्वरी पर्वत पर उमड़ रहा है। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। सभी परेशानियों का झेलते हुए लोग माता कौलेश्वरी की पूजा अर्चना कर रहे हैं। एसडीपीओ, थाना प्रभारी, पुलिस इंस्पेक्टर, और अंचलाधिकारी सहित कालेश्वरी प्रबंधन समिति का सदस्य कौलेश्वरी पहुंच रहे श्रद्धालुओं को सहयोग करने में जुटे हुए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




